नाराज मुस्लिमों ने फूंका शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का पुतला

अवनीश कुमार
रविवार, 14 जनवरी 2018 (22:09 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में शिया वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा मदरसों पर दिए बयान से नाराज संस्था ने उनका पुतला दहन किया। नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।

जानकारी के अनुसार कानपुर में एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाबूपुरवा के बाकरगंज चौराहे पर शिया वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष वसीम रिजवी के बयान को लेकर गुस्सा जताया। संस्था के पदाधिकारियों ने बयान को गलत बताते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस दौरान रिजवी के पुतले को आग के हवाले करते हुए कहा कि उनका बयान निंदनीय है। भाजपा के करीब और सत्ता में स्थान पाने के लिए ऐसा घटिया बयान देकर देश के 25 करोड़ मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को उन्होंने ठेस पहुचाई है।

संस्था के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने कहा कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा दी जाती है। कुरान शरीफ की शिक्षा हासिल करने के लिए हर मुस्लिम मदरसे जाता है। कुरान अमन शांति और मानवता का संदेश देता है। अपने बयान को लेकर रिजवी मुस्लिमों से माफी मांगे, नहीं तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

म्यांमार: बाढ़, युद्ध और विस्थापन से गहराया मानवीय संकट

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी, ...तो मैं गला काट देता

Chhattisgarh: मानव तस्करी और धर्मांतरण मामले में 2 नन और एक अन्य को जमानत

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्म परिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

अगला लेख