Nagpur : 155 करोड़ की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, कारोबारियों ने बनाई 50-60 फर्जी कंपनियां, 4 आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 19 मई 2025 (20:01 IST)
Rs 155 crore fraud case : नागपुर पुलिस ने 155 करोड़ रुपए की एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा किया है, जिसमें कारोबारियों के एक गिरोह ने लोगों की असली पहचान का गलत इस्तेमाल कर फर्जी कंपनियां बनाईं और हवाला के जरिए कालेधन का लेनदेन किया। आरोपियों ने 50-60 फर्जी कंपनियां बनाई थीं, जिनके माध्यम से संदिग्ध लेनदेन किए गए। आरोपियों ने विभिन्न राज्यों के जरूरतमंद लोगों की पहचान का दुरुपयोग किया। इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि धोखाधड़ी का दायरा और बड़ा हो सकता है, क्योंकि आरोपियों ने 50-60 फर्जी कंपनियां बनाई थीं, जिनके माध्यम से संदिग्ध लेनदेन किए गए। आरोपियों ने विभिन्न राज्यों के जरूरतमंद लोगों की पहचान का दुरुपयोग किया, जिससे उनका नाम बिना जानकारी के इस्तेमाल हुआ।
ALSO READ: Gujarat: Waqf धोखाधड़ी मामले में Ed ने दर्ज की प्राथमिकी, कई स्थानों पर मारे छापे
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों ने आपराधिक गतिविधियों के लिए विभिन्न राज्यों के जरूरतमंद लोगों की वास्तविक पहचान का इस्तेमाल किया। अगस्त 2024 से जारी इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया, जिसकी पहचान का इस्तेमाल फर्जी कंपनी पंजीकृत कराने के लिए किया गया था।
ALSO READ: UP में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की जमीन जालसाज ने धोखाधड़ी कर बेची
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत लकड़गंज पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। अपराध शाखा के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच शुरू की, जिससे आरोपों की पुष्टि हुई और बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बंटी साहू, जयेश साहू, ऋषि लखानी और बृजकिशोर मनिहार के रूप में हुई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

वडोदरा में पुल गिरने से 10 की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?

काशी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, विश्वविख्यात गंगा आरती का स्थान 10 फीट पीछे हटाया गया

कांग्रेस ने पूछा, जेन स्ट्रीट ने अवैध कमाई के 44,000 करोड़ अमेरिका भेजे, सरकार कैसे वापस लाएगी?

Tejaswi Yadav: क्या बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का चक्रव्यूह तोड़ पाएंगे तेजस्वी यादव?

महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च

अगला लेख