झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए कमरा, भाजपा ने की यह मांग

Webdunia
शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (15:28 IST)
रांची। झारखंड विधानसभा के लिए नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। इसमें नमाज के लिए एक अलग कमरा आवंटित किया गया है। भाजपा ने इसका विरोध करते हुए हनुमान चालिसा के लिए जगह मांगी है।
 
झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा है कि हम नमाज के लिए कक्ष आवंटित किए जाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हमें विधानसभा भवन परिसर में हनुमान मंदिर बनाने की अनुमति मिलनी चाहिए। 
 
भाजपा विधायक विरंची नारायण ने अल्पसंख्यक सदस्यों के लिए नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित किए जाने के बाद से अलग-अलग धर्मों के लिए भी कमरे आवंटित किए जाने की मांग की है।
 
झारखंड के पूर्व स्वास्थ्‍य मंत्री भानु प्रताप शाही ने ट्वीट कर कहा, 'बहुत चिंतित हूं, झारखंड के भविष्य को ले कर। एक तरफ कांग्रेस के विधायक खुलेआम तालिबान का समर्थन करते हैं! दूसरी तरफ विधानसभा में नमाज की कक्ष खोली जा रही और तीसरी हिंदी को हटा कर उर्दू को प्रथमिकता नियोजन नीति में दी जा रही ? किस दिशा में जा रहा झारखंड आप भी सोचें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra 2025: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

Weather Update: राजस्थान और हिमाचल में मूसलधार बारिश, दिल्ली-NCR में बढ़ा इंतजार

त्रिनिदाद एवं टोबैगो पहुंचे पीएम मोदी, इन बातों से जीता भारतीय समुदाय का दिल

ट्रंप की बड़ी जीत, दोनों सदनों में पास हुआ टैक्स बिल, अब क्या होगा मस्क का अगला कदम?

क्या बिहार में बदलाव की आहट हैं प्रशांत किशोर

अगला लेख