मुस्लिम BJP नेता ने दान किए कूलर, नमाजियों ने मस्जिद से फेंके बाहर

Webdunia
रविवार, 10 अप्रैल 2022 (20:12 IST)
तेलंगाना में भाजपा अपने मुस्लिम नेताओं के जरिए अल्पसंख्यकों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है। लेकिन इस कोशिश में भाजपा के एक मुस्लिम नेता को अपनी ही कौम के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, जब उनकी ओर से दान किए गए कूलर नमाजियों ने मस्जिद से बाहर फेंक दिए...

खबरों के अनुसार, यह घटना तेलंगाना के विकाराबाद जिले के बवंटाराम मंडल के तोरुमामिडी इलाके की है। यहां भाजपा नेता मोहम्मद अनवर ने बढ़ रही गर्मी से निजात पाने के लिए मस्जिद में कई कूलर दान में दिए थे। इस बीच भाजपा नेता ने मस्जिद में मौजूद लोगों के सामने भाजपा की खूब तारीफ भी की थी।

उन्होंने कहा था कि भाजपा ने मुसलमानों के लिए बहुत कुछ किया है। लेकिन उनके इस बयान के बाद मुस्लिम समाज के लोग नाराज हो गए। इसके बाद गुस्साए नमाजियों ने सारे कूलर उनके घर के बाहर लाकर फेंक दिए।
File photo

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

नहीं रही शेफाली जरीवाला, कांटा लगा गर्ल का 42 वर्ष की उम्र में निधन

ट्रंप ने कनाडा से व्यापार वार्ता रोकी, IT कंपनियों पर टैक्स बना वजह

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अगला लेख