महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नाना पटोले ने किया दावा, भाजपा नेताओं ने की एमवीए की मदद

Webdunia
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (19:45 IST)
मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने विधान परिषद चुनावों में महाविकास आघाडी (एमवीए) की जीत सुनिश्चित करने के लिए विदर्भ में उसकी मदद की है और इस तरह भाजपा में फूट पड़ जाएगी।
 
राज्य में सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे-भाजपा गठजोड़ को झटका देते हुए एमवीए ने द्विवार्षिक चुनाव में शिक्षक और स्नातक कोटे की 5 सीटों में से 3 पर जीत हासिल कर ली जिनमें नागपुर, औरंगाबाद और अमरावती शामिल हैं। वहीं भाजपा और 1 निर्दलीय उम्मीदवार सत्यजीत ताम्बे ने क्रमश: कोंकण और नासिक स्नातक सीट पर जीत दर्ज की।
 
पटोले ने कहा कि उनका अब भी यह मानना है कि ताम्बे पिता-पुत्र ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया। पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार सुधीर ताम्बे ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन खुद को इस दौड़ से बाहर कर लिया जबकि उनके बेटे सत्यजीत ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस ने उन दोनों को निलंबित कर दिया है।
 
पटोले ने यह भी कहा कि चुनावों ने भाजपा को यह भी दिखा दिया गया कि प्रभावशाली कौन है? उन्होंने पार्टी (कांग्रेस) के लिए लोगों के बीच उत्साह का संचार करने का श्रेय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को दिया, जो विदर्भ से गुजरी थी।
 
एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अदबाले द्वारा भाजपा समर्थित उम्मीदवार नागोराव गनारा को हराने के बाद पटोले ने गुरुवार को दावा किया था कि भाजपा के मातृ संगठन के गढ़ में मिली जीत उसके (भाजपा के लिए) एक झटका है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का संदर्भ देते हुए यह कहा जिसका मुख्यालय नागपुर में है। अमरावती और नागपुर दोनों विदर्भ क्षेत्र में हैं।
 
पटोले ने कहा कि विदर्भ कांग्रेस के पास बरकरार है। हम गलत समन्वय और योजना से प्रभावित हुए थे। इस बार हर किसी ने एकजुटता से कार्य किया और यह लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि चाहे यह अमरावती या नागपुर संभाग हो, भाजपा नेताओं (परोक्ष तौर पर उनका इशारा उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की ओर था) द्वारा पैदा किए गए संकट के कारण उसके (भाजपा के) कई नेताओं ने हमारी मदद की। उनमें फूट पड़ जाएगी, यह आपको देखने को मिलेगा।
 
पटोले ने ताम्बे की बगावत के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते कहा कि कांग्रेस में फूट डालने की भाजपा की कोशिश ने उसी को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया। भाजपा ने विधान परिषद चुनावों के आखिरी क्षणों में ताम्बे का समर्थन किया था। पटोले ने कहा कि आपने हमारा एक विधान परिषद सदस्य लिया था। हमने नासिक संभाग से 50 सीटें जीतने की एक योजना बनाई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

अगला लेख