नारायण राणे का बड़ा बयान, महाराष्ट्र में शिवसेना के 35 विधायक असंतुष्‍ट

Webdunia
रविवार, 12 जनवरी 2020 (16:28 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने दावा किया है कि राज्य में शिवसेना के 56 विधायकों में से 35 पार्टी नेतृत्व से असंतुष्ट हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा महाराष्ट्र में सत्ता में जरूर लौटेगी।
 
भाजपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य राणे ने एक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सरकार को ‘नकारा’ सरकार करार दिया और कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने में पांच सप्ताह से अधिक समय लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास 105 विधायक हैं तथा शिवसेना के पास महज 56 और उसमें भी 35 असंतुष्ट हैं।
 
राणे ने यह भी कहा कि किसानों का ऋण माफ करने का ठाकरे सरकार का वादा भी खोखला है क्योंकि इस बात की कोई समय सीमा नहीं है कि इसे कब लागू किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की औरंगाबाद यात्रा का जिक्र करते हुए राणे ने कहा कि वह किसी योजना की घोषणा किये बगैर या इस क्षेत्र को कोई फंड दिये बिना लौट आये।
 
उन्होंने कहा कि हम ऐसी सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं? उन्हें सरकार चलाने के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। उन्होंने सरकार बनाने में 5 सप्ताह ले लिये जिससे कोई भी सोच सकता है कि वे इसे कैसे संचालित करेंगे।
 
भाजपा और राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के हाथ मिलाने संबंधी अटकलों पर कुछ कहने से इनकार करते हुए उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि भाजपा प्रमुख ही इस पर कुछ कहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

फिजियोथेरेपिस्ट को क्यों नहीं लिख सकेंगे डॉक्टर, क्या है DGHS का तर्क?

मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा ब्लॉग, जानिए क्या है इसमें खास?

Live: 4 राज्यों से 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

दुनिया में मची उथल-पुथल बन सकती है भारत के लिए अवसर

Nepal Violence : जिंदा हैं पूर्व पीएम खलल की पत्नी राज लक्ष्मी चित्राकर, कैसा है उनका स्वास्थ्य?

अगला लेख