Hanuman Chalisa

राणे ने साधा उद्धव पर निशाना, कहा- मजबूर होकर वे सोनिया की बुलाई बैठक में हिस्सा ले रहे

Webdunia
शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (18:25 IST)
मुंबई। केद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाना बनाते हुए कहा कि वे असहाय और मजबूर हैं इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई बैठक में शामिल हो रहे हैं। राणे ने बातचीत में यहां कहा कि अगर बालासाहेब ठाकरे आज जीवित होते तो वे अपनी हिन्दुत्व की विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं करते। लेकिन उद्धव ठाकरे असहाय हैं और इसलिए वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल हो रहे हैं।

ALSO READ: केंद्र चाहता है राज्य कहें कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई : सिसोदिया
 
शिवसेना ने इससे पहले कहा था कि सोनिया गांधी द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई विभिन्न विपक्षी दलों की ऑनलाइन बैठक में उद्धव ठाकरे शिरकत करेंगे। राणे ने उस घटना को तवज्जो नहीं दी जिसमें मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के स्मारक का गुरुवार को दौरा करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उसे गोमूत्र से धोकर एवं दूध से अभिषेक कर 'शुद्ध' किया था।

ALSO READ: तालिबान ने महिला पत्रकारों से कहा- तुम महिला हो, घर जाओ
 
भाजपा नेता ने कहा कि मैं जिसे चाहता हूं उसके सामने झुकना मेरा नजरिया है। मैंने अन्य स्मारकों का भी दौरा किया है और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद यह लोगों के साथ मेरी बातचीत का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि (ठाकरे के) स्मारक के चारों तरफ कीचड़ था, अगर शिवसेना के कार्यकर्ता इसे स्वच्छ करने के इतने इच्छुक हैं तो सबसे पहले उन्हें इसे अच्छी स्थिति में रखना चाहिए। लेकिन इसकी स्थिति शिवसेना के 32 साल लंबे शासन के तहत मुंबई की स्थिति से मिलती-जुलती है... यह शिवसेना से छुटकारा पाने का समय है।
 
राणे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुंबई को वास्तविक रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके राणे ने कहा कि अगर शिवसेना के कार्यकर्ता बदले की भावना से काम कर रहे हैं, तो उन्हें राज्य के लोगों द्वारा खारिज कर दिया जाएगा और शिवसेना कार्यकर्ताओं का रवैया दुखद है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख