Hanuman Chalisa

नारायणदत्त तिवारी की पत्नी ने बंगला खाली करने के लिए योगी से एक साल का समय मांगा

Webdunia
गुरुवार, 24 मई 2018 (23:44 IST)
देहरादून। उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी की पत्नी ने गुरुवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तिवारी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लखनऊ में उन्हें आवंटित सरकारी आवास खाली करने के लिए कम से कम 1 वर्ष का समय मांगा है। तिवारी की पत्नी उज्ज्वला तिवारी ने कहा कि वयोवृद्ध नेता का पिछले 8 माह से नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
 
योगी को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि ऐसी मुश्किल और अनिश्चित परिस्थितियों में मेरे या मेरे पुत्र रोहित शेखर तिवारी के लिए लंबे समय तक दिल्ली से बाहर रहना संभव नहीं है। उत्तरप्रदेश के 4 बार और उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री रह चुके तिवारी पिछले साल 20 सितंबर को हुए मस्तिष्काघात के बाद से दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।
 
तिवारी की पत्नी ने भावनात्मक रूप से लिखा कि मैं और मेरा परिवार उच्चतम न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं लेकिन आपको पता है कि तिवारी अपने जीवन के अंतिम चरण में हैं और यह नहीं कहा जा सकता कि कब क्या हो जाएगा? उच्चतम न्यायालय ने हाल में उत्तरप्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से अपने सरकारी आवास खाली करने को कहा है।
 
इसके बाद उत्तरप्रदेश सरकार ने गत 17 मई को पूर्व मुख्यमंत्रियों को उनके सरकारी बंगले खाली करने के लिए नोटिस भेजे। ​तिवारी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उनकी पत्नी ने कहा है कि उन्हें लगातार निगरानी और देखभाल की जरूरत है। आजादी से पहले और बाद में राष्ट्र निर्माण में तिवारी के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें लखनऊ में 1ए मॉल एवेन्यू स्थित बंगले को खाली करने के लिए कम से कम 1 साल का समय दिया जाना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख