Gujarat : मेहसाणा में अरविंद केजरीवाल के रोड शो से पहले राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, एक अज्ञात के खिलाफ FIR

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2022 (22:01 IST)
मेहसाणा (गुजरात)। गुजरात के मेहसाणा शहर में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो से पहले राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने कहा कि एक वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया। वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर सड़क के किनारे तिरंगे पर पैर रखते हुए नजर आया था। ए राष्ट्रध्वज सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की 'तिरंगा यात्रा' के लिए आप समर्थकों में बांटने के वास्ते रखे गए थे।
 
यह वीडियो शहर के पुराने बस स्टैंड इलाके के पास का है, जहां सोमवार शाम को केजरीवाल का रोडशो हुआ था। प्राथमिकी में कहा गया है कि वीडियो क्लिप दोपहर 3 बजे के आसपास रिकॉर्ड की गई थी, जब एक जगह राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जा रहे थे। आप कार्यकर्ता रोडशो में शामिल होने के लिए पहुंचे पार्टी समर्थकों को तिरंगा और पार्टी के झंडे बांटते देखे गए। आप के कई समर्थक यात्रा में शामिल हुए और रोडशो के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लहराया।
 
अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय गौरव अपमान (संशोधन) अधिनियम, 2003 की धारा 2 के तहत शहर के ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। केजरीवाल की 'तिरंगा यात्रा' में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। यह गुजरात में पिछले 3 महीनों में उनका दूसरा रोडशो था। प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
 
आप विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में अपना आधार बनाने का प्रयास कर रही है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी गुजरात की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और इसके लिए वह पहले से ही सक्रियता से प्रचार शुरू कर चुकी है। आप ने हाल ही में एक राज्यव्यापी 'परिवर्तन यात्रा' का आयोजन किया जिसमें पार्टी के विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

राहुल गांधी के दावे को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कर्नाटक से जुड़े आरोपों को बताया बेबुनियाद

UP : जौनपुर में नदी में नहाते समय डूबने से 2 किशोरों की मौत

इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बनेंगे नरेन्द्र मोदी

अगला लेख