नवीन पटनायक ने पुरी के विकास के लिए हटवा दी अपने पिता की समाधि

Webdunia
बुधवार, 17 मई 2023 (18:40 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा (Odisha) के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने 2019 में अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की पुरी के स्वर्गद्वार में स्थित समाधि को हटाने का आदेश दिया था ताकि श्मशान में अधिक जगह बनाई जा सके और तीर्थ नगरी में सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा सके।
 
नवीन पटनायक के निजी सचिव वीके पांडियन ने मंगलवार को दुबई में ओडिया प्रवासियों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। वे 13 साल से मुख्यमंत्री के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अब वहां स्वर्गद्वार में समाधि के स्थान पर सिर्फ एक पट्टिका है जिस पर बीजू बाबू का नाम लिखा है।”
 
बहुत से हिन्दू स्वर्गद्वार में अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि वहां अंतिम संस्कार करने पर मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है।
 
बीजू पटनायक का 17 अप्रैल 1997 को निधन होने के बाद स्थानीय नगर निकाय ने स्वर्गद्वार में उनकी समाधि बनाई थी। समाधि में श्मशान घाट का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल हो गया।
 
पांडियन ने कहा कि उन्होंने श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण की योजना मुख्यमंत्री को दिखाई।
 
उन्होंने कहा कि (नवीन पटनायक ने) समाधि के कारण भूखण्ड का एक कोना अवरूद्ध देखने के बाद मुख्यमंत्री ने उसे (समाधि को) हटाने का निर्णय लिया। पटनायक परिवार के अन्य सदस्यों ने भी यही राय साझा की।
 
पांडियन के मुताबिक पटनायक ने कहा कि उनके पिता लोगों के दिल में रहते हैं, पत्थर में नहीं।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों के हंगामे से बचने के लिए सुबह में समाधि को हटाने का आदेश दिया था। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर क्या है सजा? जानें कानून और BNS का प्रावधान

आयुष्मान कार्ड की लिमिट कब और कैसे होती है रिन्यू, जानिए पूरा प्रोसेस और जरूरी बातें

मध्यप्रदेश बनेगा वैश्विक वस्त्र विनिर्माण का नया केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख