मूसेवाला के माता-पिता से मिलने पंजाब के मानसा स्थित उनके घर गए सिद्धू

Webdunia
सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (16:18 IST)
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मिलने के लिए पंजाब के मानसा जिले में स्थित उनके आवास पर गए। पंजाब के पटियाला स्थित अपने आवास से रवाना होने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धू अपराह्न करीब 2.15 बजे मानसा स्थित मूसेवाला के गांव पहुंचे। उनके साथ पार्टी के कुछ नेता भी थे।
 
क्रिकेट खिलाड़ी से राजनेता बने सिद्धू 1988 के एक 'रोडरेज' मामले में करीब 10 महीने की सजा काटने के बाद शनिवार को पटियाला केंद्रीय कारागार से बाहर आए थे। उल्लेखनीय है कि शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल 29 मई को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
 
वे 'सिद्धू मूसेवाला' नाम के तौर पर लोकप्रिय थे। मूसेवाला दिसंबर 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे, जब सिद्धू पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख थे। मूसेवाला ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से लड़ा था, लेकिन हार गए थे।
 
वर्ष 1988 के 'रोडरेज' मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा 1 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद सिद्धू ने पटियाला की एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया था। मूसेवाला के माता-पिता अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वे पिछले महीने पंजाब विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर भी बैठे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

सांसदों का अप्रैजल, 24 फीसदी बढ़ा वेतन, पेंशन और भत्ता भी बढ़कर मिलेगा

Kunal Kamra show controversy : Kunal Kamra का Eknath Shinde पर तंज, स्टूडियो पर BMC ने चलाया हथौड़ा, कॉमेडियन ने कहा नहीं मांगूगा माफी

90 लाख से अधिक अद्यतन ITR दाखिल, सरकारी खजाने में आए 9118 करोड़ रुपए

आंध्रप्रदेश में DGP कार्यालय के पास महिला की बेरहमी से हत्या

2025 Aston Martin Vanquish : भारत में लॉन्च हुई सुपर कार, 3.3 सेकंड में 100KM प्रतिघंटे की रफ्तार, कीमत 8.85 करोड़

अगला लेख