Hanuman Chalisa

पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद

Webdunia
शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (15:42 IST)
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार सुबह पुलिस व नक्सलियों के मध्य हुई  मुठभेड़ में 2 जवान हेमंत कुमार और दुब्बाराम शहीद हो गए, जबकि 2 जवान मोड़ाराम कड़ती  तथा सहदेव राजवाड़े गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं जिन्हें बीजापुर में प्राथमिक उपचार के बाद  मेकाज लाया गया है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार मिरतूर थाने से पुलिस का संयुक्त बल सड़क निर्माण में संलग्न  श्रमिकों की सुरक्षा के लिए रवाना हुआ था। ग्राम चेरली के निकट जंगल में घात लगाए  नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा  संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग 1 घंटे की मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और  पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।
 
नक्सली गोलीबारी में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 10वीं बटालियन का आरक्षक हेमंत कुमार एवं  सहायक आरक्षक दुब्बाराम मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य सहायक आरक्षक  मोड़ाराम कड़ती व सहदेव राजवाड़े घायल हो गए हैं।
 
2 जवानों की शहादत व 2 के घायल होने की पुष्टि करते हुए बस्तर, बीजापुर एसपी केएल ध्रुव  ने बताया कि हमलावर नक्सलियों की तलाश में पुलिस पार्टियां रवाना कर दी गई हैं, साथ ही  इलाके में गश्त सर्चिंग तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की तगड़ी जवाबी कार्रवाई  की वजह से नक्सली जवानों के हथियार नहीं लूट पाए। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख