Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों की बिछाई बारूदी सुरंग की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Advertiesment
chhattisgarh
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे झारखंड के बारेसांड़ थाना क्षेत्र के लाटू जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के लिए बारूदी सुरंग बिछा रखी थी। रविवार को बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरढाबा निवासी टूनू यादव (40) इसकी चपेट में आ गए। 
 
मवेशियों को चराने के लिए टूनू शनिवार को जंगल की ओर निकला था। शाम तक घर वापस नहीं आने पर स्वजन चिंतित हुए। रविवार दोपहर बाद जंगल में स्वजन ने खोजबीन शुरू की तो क्षत-विक्षत शव मिला। विस्फोट में टूनू के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खंडवा में बड़ा हादसा : आकाशीय बिजली की चपेट में आए 13 लोग, घायलों में बच्चे भी