नयनतारा मास्क पहनकर साहित्य सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन

Webdunia
शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (22:15 IST)
यवतमाल। मशहूर लेखिका नयनतारा सहगल का निमंत्रण मराठी साहित्य सम्मेलन से वापस लेने का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार से शुरू हुए इस साहित्य सम्मेलन में नयनतारा सहगल का मास्क पहनकर विरोध दर्ज किया।
 
 
3 महिला लेखिकाएं 91 वर्षीय सहगल की तस्वीर वाला मास्क पहनी हुई थीं। इन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम स्थल से बाहर चले जाने को कहा और मास्क जमा करा लिए। महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री विनोद तावड़े ने 92वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सहगल का निमंत्रण वापस लेने से राज्य को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। मंत्री जब बोल रहे थे तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने नारे भी लगाए।
 
इस सम्मेलन के मौजूदा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत देशमुख ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाला अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन सहगल का निमंत्रण वापस लेने को रोकने में विफल रहा। बीड़ जिले के अंबाजोगाई में एक समानांतर साहित्य सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति लोहिया पाटिल ने सहगल का मराठी में अनुवाद वह भाषण पढ़ा, जो वे यवतमाल साहित्य सम्मेलन के दौरान पढ़ने वाली थीं। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एक किसान की विधवा ने किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
 
अखिल भारतीय साहित्य महामंडल के अध्यक्ष श्रीपाद जोशी ने सहगल को इस साहित्य सम्मेलन को दिए गए निमंत्रण वापस लेने को लेकर उठे विवाद के बाद बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जोशी ने ही सहगल को इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रित किया था। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ऐतराज करने पर रविवार को सहगल का निमंत्रण वापस ले लिया गया।
 
निमंत्रण वापस लेने पर विपक्षी नेताओं और लेखकों द्वारा नाखुशी प्रकट करने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को इस विवाद से दूरी बना ली थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के स्पष्टीकरण के बाद सहगल ने कहा था कि अब यदि उन्हें फिर से निमंत्रण भेजा जाता है तो भी वे सम्मेलन में नहीं जाएंगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव में बाहुबलियों की धमक, बोले आनंद मोहन, अपराध बढ़ें तो समझ लें चुनाव हैं

गालीबाज गर्ल्‍स पहुंचीं सलाखों के पीछे, अश्‍लील कंटेंट पर महक और परी पर पुलिस ने कसा शिकंजा

shubhanshu shukla : 20 दिन, 3 घंटे, 1,39,10,400 किमी का सफर, शुभांशु शुक्ला के Axiom 4 Mission मिशन से भारत का कैसे फायदा, 10 खास बातें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली जमानत, लखनऊ की कोर्ट में हुए थे पेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में भारत मार्ट को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार

अगला लेख