Hanuman Chalisa

नेकां की पीडीपी को बेशर्त समर्थन की पेशकश बरकरार

Webdunia
गुरुवार, 1 जनवरी 2015 (14:52 IST)
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गुरुवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को उसके बेशर्त समर्थन की पेशकश अब भी बरकरार है लेकिन क्षेत्रीय दल या कांग्रेस में से किसी ने भी इस गठबंधन के लिए अब तक उससे संपर्क नहीं किया है।
 
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्टू ने यहां कहा, जैसा हमारे कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी को हमारे बिना शर्त समर्थन की पेशकश की थी, वह अब भी बरकरार है। इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। 
 
पीडीपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्य के फायदे के लिए पीडीपी को अपने समर्थन की पेशकश की थी ताकि पार्टी को अपने क्षेत्रीय एजेंडा पर समझौता नहीं करना पड़ेगा।
 
मट्टू ने कहा, जहां तक पीडीपी को समर्थन का सवाल है तो यह इस तथ्य पर आधारित है कि पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है और हम पीडीपी को एक अवसर देना चाहते हैं कि उसे अपने क्षेत्रीय एजेंडा पर समझौता नहीं करना पड़े। 
 
कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद के ‘महागठबंधन’ के प्रस्ताव पर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी पार्टी ने उनसे किसी भी गठबंधन के लिए संपर्क नहीं किया है। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

जयपुर के अरावली पैलेस में दीवार गिरी, 3 की मौत, ठेकेदार पर FIR दर्ज