NDMC ने तोड़ा मोहल्ला क्लिनिक, सीएम केजरीवाल को आया गुस्सा

Webdunia
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (09:09 IST)
नई दिल्ली। आप सरकार द्वारा करोलबाग में बनाए गए एक ‘नव-निर्मित’ मोहल्ला क्लिनिक में गुरुवार को भाजपा के नेतृत्व वाले उत्तरी नगर निगम द्वारा की गई तोड़फोड़ को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। दिल्ली में 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम की यह कार्रवाई सामने आई है।
 
उत्तरी दिल्ली के मेयर आदेश गुप्ता ने दावा किया करोलबाग में हर दयाल सिंह रोड पर क्लिनिक का निर्माण बिना किसी अनापत्ति प्रमाण पत्र किया जा रहा था जिस वजह से कार्रवाई की गई।
 
अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'दिल्ली में जब लोग मतदान करने के लिए निकले तो उन्हें यह याद रखना चाहिए। दिल्ली सरकार ने यह मोहल्ला क्लिनिक बनाया था। भाजपा की अगुवाई वाली एमसीडी ने आज इसे ध्वस्त कर दिया।' उन्होंने सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के ट्वीट को भी साझा किया। इसमें अधिकारी ने क्षतिग्रस्त क्लिनिक की तस्वीरें साझा की है।
 
दिल्ली सरकार के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने प्रसाद नगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) मंदीप सिंह रंधावा ने पुष्टि की है कि उन्हें इस सिलसिले में एक शिकायत मिली है। हालांकि, कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मामले में निराधार आरोप लगा रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

शशि थरूर ने बताया, भारत दुनियाभर में क्यों भेज रहा है ऑल पार्टी डेलिगेशन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, EPF पर मिलेगा 8.25 फीसदी ब्याज, क्या होगा 7 करोड़ अंशधारकों पर असर?

पुंछ में पाक गोलाबारी से तबाह हुए लोगों के दुखदर्द को साझा किया राहुल गांधी ने

अगला लेख