himachal rain: जलाशय में फंसे 10 लोगों को NDRF ने रातभर के अभियान के बाद बचाया

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2023 (12:00 IST)
himachal rain: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी जिले में कोल बांध जल विद्युत परियोजना में एक जलाशय में फंसे 10 लोगों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने रातभर के अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बचाए गए लोगों में वन विभाग के 5 कर्मचारी भी शामिल थे।
 
पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद जलाशय में लकड़ियां तैरते हुए आ गई थीं और 5 कर्मचारी कुछ स्थानीय लोगों के साथ स्थिति का जायजा लेने गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी नाव तत्तापानी के पास भारी गाद और लकड़ियों के कारण फंस गई।
 
एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन की एक टीम रविवार रात करीब 11.30 बजे बांध प्राधिकरण की स्टीमर नाव से क्षेत्र के लिए रवाना हुई। एनडीआरएफ के तैराकों की एक अन्य टीम नौका में थी। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान देर रात करीब 2.30 बजे पूरा हुआ। मौके पर मौजूद मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि यह एक कठिन अभियान था, क्योंकि रात के दौरान नौका चलाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख