Hanuman Chalisa

नीम के पेड़ से निकल रहा मीठा दूध... (वीडियो)

कीर्ति राजेश चौरसिया
मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (16:20 IST)
छतरपुर जिले में एक चमत्कारिक मामला सामने आया है, जहां नीम के पेड़ से दूध निकल रहा है। इसे लोग अब दैवीय चमत्कार मान रहे हैं। इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर रहे हैं और दूध उगलने वाले नीम के पेड़ को पूज रहे हैं। इस बात की जानकारी आस-पास के इलाके के लोगिन को लगी तो वे बर्तनों/ बाल्टियों/ लोटों में दूध भरकर अपने घर ले जा रहे हैं।

 
मामल विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो समीपस्थ राजनगर विधानसभा की ग्रामपंचायत प्रतापपुरा का है। जहां खेत में लगे नीम का पेड़ दिन-रात दूध जैसा मीठा तरल उगल रहा है। इसे लोग एकत्रित कर अपने-अपने घरों में ले जा रहे हैं। अब तक सैकड़ों लोगों ने बर्तनों में एकत्रित कर घरों में रख लिया है और औषधि के रूप में सेवन कर रहे हैं। साथ ही अपने समीपस्थ लोगों और रिश्तेदारों में बांट रहे हैं।
 
इन लोगों का दावा है कि नीम के पेड़ से निकल रहे इस तरल के पीने से कई बीमारियां स्वतः ठीक हो रही हैं। नये-पुराने जख्म/ घाव में इस तरल को लगाने पर पुनः आराम मिल रहा है। तो वहीं महिलाएं और लड़कियां इस नीम के पेड़ में जल चढ़ाकर पूजन-अर्चन करने लगी हैं।

दैवीय चमत्कार मान रहे लोगों की आस्था को देखकर ऐसा लगता है कि यहां अब और भी मजमा लगने वाला है और वह दिन दूर नहीं जब बुंदेलखंड के इस इलाके में दूर-दूर से बहुतेरे लोगों का आना भी होगा। अब देखना यह होगा कि लोगों की आस्था का यह रूप क्या और रंग लाता है। अब इसे चमत्कार कहें या अंधविश्वास जो भी हो, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

अगला लेख