Chhattisgarh : ट्रक की चपेट में आने से कार सवार दूल्हा-दुल्हन समेत 5 बारातियों की मौत

Webdunia
रविवार, 10 दिसंबर 2023 (14:49 IST)
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आकर कार सवार नवविवाहित जोड़े समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकरिया झूलन गांव के पास तड़के हुई जब पीड़ित विवाह के बाद शिवरीनारायण कस्बे से बलौदा लौट रहे थे।
 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले के बलौदा गांव निवासी शुभम सोनी की शादी शनिवार की रात शिवरीनारायण कस्बे में हुई थी।
 
उन्होंने बताया कि जब दूल्हा, दुल्हन और परिवार के तीन अन्य सदस्य अपनी कार में बलौदा लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दुल्हन समेत कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों में दूल्हे के पिता ओमप्रकाश सोनी भी शामिल हैं, जो कार चला रहे थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को मौके पर भेजा गया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
 
उन्होंने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग गया है। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 3 बांग्लादेशी गिरफ्तार, जाली दस्तावेज रखने का आरोप

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

Union Budget 2025-26 : बजट में गृह मंत्रालय को 2.33 लाख करोड़ रुपए आवंटित, पुलिस बलों को मिलेगा इसका बड़ा हिस्सा

Chhattisgarh : बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 नक्‍सली ढेर, तलाश अभियान जारी

अगला लेख