Viral video : न विदाई के आंसू थे, न चेहरे पर गम, थार चलाते हुए दूल्हे को मंडप से ले गई कश्मीरी दुल्हन...

सुरेश एस डुग्गर
बुधवार, 25 अगस्त 2021 (18:25 IST)
जम्मू। शादियों में दुल्हनों की ग्रैंड एंट्री तो आपने देखी और सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको दिखाते हैं एक दुल्हन की ग्रैंड विदाई। विदाई में न आंसू था, न गम... बल्कि दुल्हन से लेकर उसके परिवार वाले मुस्कुरा रहे थे और लड़की महिंद्रा थार चलाते हुए अपने ससुराल के लिए विदा हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
सच में कश्मीरी दुल्हन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुल्हन अपने ससुराल जा रही है। वीडियो की खासियत है कि विदाई के वक्त दुल्हन ही गाड़ी ड्राइव करती है और दूल्हा उसके बगल में बैठा है। वीडियो को बुधवार की शाम तक 8 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।
 
दरअसल सना शबनम, जो कि 22 अगस्त को बारामुला जिले के डेलिना के शेख आमिर के साथ शादी के बंधन में बंधी थी, ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है, जब से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें शादी के दिन महिंद्रा थार में दूल्हे को ससुराल ले जाते हुए दिखाया गया है।
 
सोशल मीडिया पर दुल्हन से जुड़े दो से तीन वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हान गाड़ी ड्राइव करती है। दूसरे वीडियो में वो गाड़ी के साथ गेट से एंटर करती हुई दिख रही है। बगल में बैठा दूल्हा ये देखकर मुस्कुराता है।
 
हालांकि हिन्दुस्तान में शादी का दिन पारंपरिक रूप से दुल्हन के लिए परिवार को विदाई देने के दुख का पर्याय रहा है। पर सना के लिए यह अवसर रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए उपयुक्त था।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकी शादी रविवार को हुई थी। ये उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के हैं। दूल्हा-दुल्हन दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। इस वीडियो को अहमद अली फैयाज ने शेयर किया है।

async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >दूल्हा और दुल्हन को अपनी शादी की पोशाक में देखा जा सकता है और वे सभी मुस्कुरा रहे हैं। वीडियो में दुल्हन खुशी खुशी अपने ससुराल जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन महिंद्रा थार चला रही है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, एक दुल्हन दूल्हे के साथ ससुराल जाती है।
 
कपल कश्मीर के ही हैं। दूल्हे का भाई जम्मू कश्मीर पुलिस में कार्यरत है और दूल्हा खुद कांग्रेस का नेता है। कांग्रेस नेता की शादी कश्मीर के ही रहने वाली एक लड़की से दो दिन पहले हुई और विदाई के दौरान दुल्हन ने जो अलग तरीका अपनाया वह कश्मीर के लिए पहला था।
 
लहंगा पहने दुल्हन महिंद्रा थार की ड्राइविंग सीट पर बैठी और बगल में दूल्हा बैठा था। दुल्हन खुद गाड़ी को ड्राइव करते हुए मंडप से विदा हुई। वह गाड़ी चलाते हुए ही अपने ससुराल पहुंची। ससुराल के गेट पर खड़े लोगों ने दुल्हन का जोरदार स्वागत किया।
<

pic.twitter.com/jWPAwvEeoL

— Ahmed Ali Fayyaz (@ahmedalifayyaz) August 24, 2021 >
पत्रकारों से बात करते हुए दूल्हे आमिर ने, जो पेशे से वकील हैं कांग्रेसी नेता भी हैं, कहा कि मैं अपने जीवन के विशेष दिन पर उन्हें विशेष महसूस कराने के लिए कुछ अलग करना चाहता था। मैं कश्मीरी विवाहों की सदियों पुरानी रूढ़िवादिता को तोड़ना चाहता था, जहां हमेशा दूल्हे की तरफ से ही कोई व्यक्ति होता है, जो कार चलाता है। जाहिर तौर पर हर कोई हैरान था। लोग हैरान और थोड़े भ्रमित थे, लेकिन कुल मिलाकर काफी सपोर्टिव थे।
Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

E mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का किया दावा, सुरक्षा बढ़ाई

Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया, मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

पाकिस्तान में जज को ही कर लिया किडनैप, फिर ऐसे किया रिहा