नासिक : बाल आश्रय गृह में 6 लड़कियों से दरिंदगी, जांच में सामने आई संचालक की करतूत, NHRC ने महाराष्ट्र सरकार को जारी किया नोटिस

Webdunia
मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (14:04 IST)
नासिक। महाराष्ट्र में नासिक से एक बाल आश्रय गृह से डराने वाला मामला सामने आया है। यहां संचालक पर 6 लड़कियों ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इनमें से 5 नाबालिग बताई जा रही हैं। इनकी शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिगों का मेडिकल कराया गया है। पूरे मामले पर मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 
 
खबरों के मुताबिक नासिक के एक आश्रम में 15 लड़कियां और 14 लड़के रहते थे। इसके संचालक का नाम हर्षल बालकृष्ण मोरे बताया जा रहा है। उसके खिलाफ एक नाबालिग ने बलात्कार का केस दर्ज करवाया था। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो संचालक की काली करतूतें सामने आने लगीं। डरी सहमी नाबालिगों ने हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी पुलिस को बताई। 
 
महाराष्ट्र सरकार को नोटिस : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) कथित यौन शोषण को लेकर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने नासिक में एक बाल आश्रय गृह में लड़कियों के कथित यौन शोषण की मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर इस मामले में छह सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
 
आयोग ने यहां जारी बयान में कहा कि रिपोर्ट में एफआईआर की स्थिति, मामले में शामिल अपराधों के जांच में प्रगति और परिणाम, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पीड़ित लड़कियों की स्वास्थ्य स्थिति निगरानी / पुनर्वास, यदि किया गया हो और पीड़ितों को अधिकारियों द्वारा प्रदान की राहत के बारे में जानकारी मुहैया कराने को कहा हैं।
 
उन्होंने कहा कि आयोग ने यह भी जानना चाहता कि क्या पीड़ित कैदियों, विशेष रूप से दर्दनाक घटना के नाबालिग पीड़ितों को कोई परामर्श प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर मीडिया रिपोर्ट सही है तो यह मानवाधिकारों गंभीर उल्लंघन है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख