जम्मू कश्मीर में 16 स्थानों पर NIA का छापा

Webdunia
रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (11:36 IST)
श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि वॉयस ऑफ हिंद और टीआरएफ से जुड़े मामलों में यह कार्रवाई हो रही है। कुलगाम, बारामुला, श्रीनगर, अनंतनाग में कार्रवाई चल रही है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, NIA ने 'वॉयस ऑफ हिंद' पत्रिका के प्रकाशन और आईईडी की बरामदगी के संबंध में जम्मू-कश्मीर में 16 जगहों पर छापा मारा है।
 
उल्लेखनीय है कि 7 दिनों के भीतर 4 हिन्दुओं और सिखों की हत्या के बाद अल्पसंख्यकों से कश्मीर खाली होने लगा है। इस अवधि में तकरीबन 10 हजार अल्पसंख्यकों ने कश्मीर को छोड़ दिया है। 
 
हालांकि सरकार इसे पलायन नहीं मानती है बल्कि कहती है कि उन्होंने उन कश्मीरी पंडित परिवारों को 10 दिनों की छुट्टी दी है जो सरकारी नौकरी के बदले में कश्मीर लौटने को तैयार हुए थे।
 
जम्मू वापस आने वाले और जम्मू में शरण लेने वाले इन कश्मीरी पंडित परिवारों का कहना था कि वे अब कश्मीर वापस नहीं लौटेंगें। ऐसे कश्मीरी पंडितों की संख्या 3200 के करीब बताई जा रही है। सिर्फ कश्मीरी पंडित ही नहीं तीन दिनों के भीतर कश्मीर से भाग निकलने वालों में 3500 के करीब प्रवासी नागरिक भी हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप तय, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख