लालू हुए 70 साल के, नीतीश ने दी बधाई

Webdunia
रविवार, 11 जून 2017 (16:03 IST)
पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 70वें जन्मदिन पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दलों के नेताओं ने बधाई दी।
 
यादव की पत्नी राबड़ी देवी के दस सर्कुलर रोड स्थित घर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इसके बाद कुमार ने यादव से गले मिलकर बधाई दी। उन्होंने श्री यादव के स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की कामना की।
 
राजद अध्यक्ष को सुबह से ही जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे कार्यकर्ताओं की ओर से एक बड़ा केक लाए, जिसे  यादव ने काटा और कार्यकर्ताओं को खिलाया।
 
राजद अध्यक्ष को जन्म दिन की बधाई देने वालों मे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, वित मंत्री अब्दुलबारी सिद्दिकी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार राय, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर, पर्यटन मंत्री अनीता देवी, श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश, खान मंत्री मुनेश्वर चौधरी, उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, परिवहन मंत्री चन्द्रिका राय समेत नीतीश मंत्रिमंडल के कई मंत्री, विधायक और विधान परिषद के सदस्य शामिल थे। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

क्या थमेगा रूस-यूक्रेन युद्‍ध, डोनाल्ड ट्रंप के फोन पर पुतिन का जवाब- लक्ष्य को पाने से पहले नहीं रुकेगा

ऑर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार, 271 लड़कियों को किया रेस्क्यू, 23 महिलाओं समेत 191 आरोपी गिरफ्तार

Weather Update : मंडी में बादल फटने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, 31 लापता लोगों की तलाश जारी

विदेशी मुद्रा व्यापार धोखाधड़ी मामला : ED ने स्पेन में 131 करोड़ रुपए की नौका और 2 मकान जब्त किए

अगला लेख