Hanuman Chalisa

नीतीश कुमार ने दिए सृजन घोटाले की सीबीआई जांच के निर्देश

Webdunia
शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (12:05 IST)
पटना। बिहार सरकार ने भागलपुर जिले में एक स्वयंसेवी संस्थान 'सृजन महिला विकास सहयोग समिति' द्वारा सरकारी खाते की राशि के फर्जीवाड़े के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का निर्णय लिया है। इस मामले में अब तक 70 करोड़ रुपए के घोटाले की बात सामने आई है। 
 
राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार देर शाम मुख्य सचिव अंजनि कुमार सिंह, गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुब्हानी और पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने अधिकारियों को गृह मंत्रालय को इस आशय का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
 
फिलहाल इस फर्जीवाड़े की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है। इस मामले में अब तक भागलपुर के विभिन्न थानों में 9 अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज कराई गई हैं। आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले में अब तक सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, बैंक के अधिकारी और सृजन संस्था के कर्मचारी सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, हालांकि इस मामले के मुख्य कर्ताधर्ता सृजन की संस्थापिका मनोरमा देवी (दिवंगत) के पुत्र अमित कुमार और बहू प्रिया कुमार की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। 
 
उल्लेखनीय है कि भागलपुर के सबौर स्थित स्वयंसेवी संस्था सृजन महिला विकास सहयोग समिति के बैंक खाते में सरकारी योजनाओं के पैसे रखे जाते थे जिसका उपयोग संस्था चलाने वाले अपने व्यक्तिगत कार्यों में करते थे। पुलिस का दावा है कि यह गोरखधंधा वर्ष 2009 से ही चल रहा था। 
 
गौरतलब है कि इस मामले के प्रकाश में आने के बाद विपक्ष पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रही थी। (एजेंसी) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

अगला लेख