Hanuman Chalisa

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से बने JD(U) के निर्विरोध अध्यक्ष

Webdunia
रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (20:13 IST)
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को एक और कार्यकाल के लिए जद(यू) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनकी पार्टी ने रविवार को यह घोषणा की।

जनता दल यूनाइटेड (जद (यू)) के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े ने बताया कि इस पद के लिए नीतीश एकमात्र उम्मीदवार थे  और रविवार को नामांकन वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद उन्हें पार्टी का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

नीतीश की ओर से पार्टी के नेताओं के समूहों ने नामांकन पत्र के 4 सेट दाखिल किए थे। ऐसे वक्त जब भाजपा के साथ जद (यू) का गठबंधन असहज दौर से गुजर रहा है, पार्टी के अविवादित नेता के तौर पर नीतीश राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जद(यू) का नेतृत्व करेंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित भाजपा के कई नेताओं ने राज्य में, खासतौर पर पटना में आई हालिया बाढ़ से निपटने में सरकार की  अक्षमता सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर उनके नेतृत्व की आलोचना है।
ALSO READ: नीतीश कुमार बोले, बिहार में प्रति व्यक्ति आय कम, विशेष दर्जे की जरूरत
भाजपा के एक अन्य नेता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय पासवान ने यह मांग की है कि नीतीश मुख्यमंत्री पद के लिए  अब भगवा पार्टी के किसी नेता का मार्ग प्रशस्त करें।

राजनीतिक विश्लेषक इस हालिया घटनाक्रम को भारी जनादेश के साथ केंद्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा द्वारा राजग के अन्य  घटक दलों पर अपनी सर्वोच्चता स्थापित करने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं।

वहीं जद (यू) का मानना है कि नीतीश राजग के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने हुए हैं और वह भाजपा के लिए कोई गुंजाइश छोड़ने को  इच्छुक नहीं हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

QUAD के ताबूत में आखिरी कील, ट्रंप के किस फैसले पर भड़के शशि थरूर?

जबलपुर रॉयल लायंस के Player Development Program के खिलाड़ी वेदांत अवस्थी MPL 3 में चमके

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

अगला लेख