अरुणाचल प्रदेश : JDU को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए 6 विधायक

Webdunia
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 (19:48 IST)
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 7 में से 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को राज्य में एक बड़ा झटका लगा है।
 
राज्य विधानसभा द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के लिकाबाली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक करदो निग्योर भी भगवा दल में शामिल हो गए हैं। पंचायत और नगर निगम चुनाव के नतीजों की घोषणा से एक दिन पहले यह खबर सामने आई है।
 
बुलेटिन के अनुसार रमगोंग विधानसभा क्षेत्र के तालीम तबोह, चायांग्ताजो के हेयेंग मंग्फी, ताली के जिकके ताको, कलाक्तंग के दोरजी वांग्दी खर्मा, बोमडिला के डोंगरू सियनग्जू और मारियांग-गेकु निर्वाचन क्षेत्र के कांगगोंग टाकू भाजपा में शामिल हो गए हैं।
 
जद(यू) ने 26 नवम्बर को सियनग्जू, खर्मा और टाकू को ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उन्हें निलंबित कर दिया था। 
 
इन जद (यू) के 6 विधायकों ने इससे पहले पार्टी के परिष्ठ सदस्यों को कथित तौर पर बताए बिना तालीम तबोह को विधायक दल का नया नेता चुन लिया था। पीपीए विधायक को भी क्षेत्रीय पार्टी ने इस महीने की शुरुआत में निलंबित कर दिया था।
 
अरुणाचल प्रदेश के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीआर वाघे ने कहा कि हमने पार्टी में शामिल होने के उनके पत्रों को स्वीकार कर लिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन, क्या बोली BJP

अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- इन चिंताओं को आखिर कब सुनेंगे प्रधानमंत्री

राहुल गांधी बार-बार क्यों जाते हैं वियतनाम? भाजपा ने उठाए सवाल

America में PHD कर रही छात्रा लौटी भारत, हमास का किया था समर्थन, वीजा हुआ था रद्द

पोल खुलने से तिलमिलाए अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश के राजदूत ने भारत को लेकर कह दी बड़ी बात

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका में भीषण तूफान और बवंडर, मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हुई, 13 करोड़ लोगों को खतरा

LIVE: लेक्स फ्रीडमैन पॉडकास्ट में बोले PM मोदी, पाकिस्तान ने शांति का जवाब शत्रुता और विश्वासघात से दिया

Mauganj Violence : CM डॉ. यादव का ऐलान, ASI रामचरण गौतम को दिया जाएगा शहीद का दर्जा, परिवार को 1 करोड़ की सहायता के साथ सरकारी नौकरी

Vaishno Devi : वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, दान में मिले 171 करोड़ रुपए और 27 किलो सोना

अरविंद केजरीवाल और CM मान पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

अगला लेख