Hanuman Chalisa

नीतीश के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव

Webdunia
शनिवार, 15 जुलाई 2017 (23:44 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सरकारी कार्यक्रम से उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की दूरी तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की तल्ख टिप्पणी से बिहार में सत्तारुढ़ महागठबंधन के दोनों बड़े घटक दलों के बीच रिश्तों में खटास बढ़ती ही जा रही है।
 
विश्व कौशल दिवस के अवसर पर आज बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से राजधानी के अशोक कन्वेंशन सेंटर के ज्ञान भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। 
 
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को भी शामिल होना था। मंच पर मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास में ही उप मुख्यमंत्री की कुर्सी और नेम प्लेट भी लगाई गई थी, लेकिन यादव नहीं पहुंचे। उनके नहीं आने के कारण अंतिम समय में नेम प्लेट को हटा दिया गया। हालांकि इस कार्यक्रम में राजद कोटे से श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश मौजूद थे।
 
उप मुख्यमंत्री की सरकारी कार्यक्रम से दूरी पर बयानबाजी भी शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह हास्यास्पद है कि राजद के मंत्री के विभागीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाग नहीं लेकर उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का बहिष्कार ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री की अवहेलना और उनका अपमान किया है। 
 
उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी के बाद से ही उप मुख्यमंत्री यादव अपने कार्यालय नहीं गए हैं। शासन-प्रशासन का काम बुरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री को अविलम्ब तेजस्वी यादव को बर्खास्त करने का फैसला लेना चाहिए। (वार्ता)  
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के बाद माल-भाड़ा में 20-25% बढ़ोत्तरी की तैयारी, बस किराया बढ़ाने की भी मांग

अगला लेख