Dharma Sangrah

अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुए लालू, नीतीश के करीबी सहयोगी ने कसा तंज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 (18:15 IST)
Nitish's close aide took a dig at Lalu Prasad Yadav : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी ने शुक्रवार को अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए रवाना होने पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके परिवार पर तंज कसा।
 
बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी द्वारा लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी पुत्री मीसा भारती, दोनों पुत्र तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के मुंबई रवाना होने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। चौधरी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं और इसलिए उन्हें निमंत्रण मिलना कोई असामान्य बात नहीं है।
 
वरिष्ठ जद(यू) नेता चौधरी ने कहा, लेकिन हमें इन लोगों की कथनी और करनी पर गौर करना चाहिए। उनके सहयोगी राहुल गांधी अंबानी और अडानी पर हमला करते रहते हैं। राजद नेता भी अपनी राजनीतिक रैलियों में ऐसा ही करते हैं।
ALSO READ: Bihar : कांग्रेस ने फिर उठाई राज्य के विशेष दर्जे की मांग, CM नीतीश कुमार से की यह अपील...
प्रसाद के छोटे बेटे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि उन्हें रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में आमंत्रित किया गया है और वे अपनी शुभकामनाएं देने जा रहे हैं। चौधरी ने विपक्ष के इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक समारोह में अधिकारियों के पैर छूने की बात कर अपनी लाचारी प्रदर्शित कर रहे हैं।
 
मंत्री ने राजद के शीर्ष नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों का परोक्ष जिक्र करते हुए कहा, यह मुख्यमंत्री की विनम्रता और बिहार के विकास के प्रति उनकी चिंता है। उनके ऐसा करने का उद्देश्य अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए राजी करना है कि परियोजनाएं समय पर पूरी हो जाएं। उन्हें अपने लिए धन संचय करने की कोई परवाह नहीं है।
ALSO READ: कितनी अमीर हैं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य?
नीतीश कुमार ने बुधवार को एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि से पटना में एक सड़क परियोजना में तेजी लाने को कहा था और यहां तक ​​कि परियोजना में तेजी लाने के लिए उनके पैर छूने की पेशकश भी की थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जगदगुरु रामभद्राचार्य की Wife शब्द की व्याख्या पर बवाल, आखिर ऐसा क्या बोल गए महाराज

इमरान को कुछ हुआ तो 'इनकी' नस्लें भी नहीं बचेंगी, बहन नौरीन की खुली धमकी

मैं न्याय दिलाने के लिए आधी रात तक कोर्ट में बैठ सकता हूं सुनवाई में बोले नए CJI सूर्यकांत

क्या 'त्याग' करेंगे सिद्धारमैया, पार्टी हाईकमान का फैसला मानने की कही बात

बलिया में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटा स्टेज, वर–वधू समेत कई लोग घायल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र महायुति में बढ़ी खींचतान, शिंदे गुट का दावा, एकनाथ फिर बनेंगे मुख्‍यमंत्री

इसरो स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर देसाई पहुंचे मऊ, 1500 छात्र-छात्राओं से किया सीधा संवाद

क्या 'त्याग' करेंगे मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया, डीके को ब्रेकफास्ट पर बुलाया

कानपुर ने खो दिया अपना सादगी भरा नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल नहीं रहे

SIR को लेकर BJP पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- छीन लेंगे आरक्षण और नौकरी

अगला लेख