Hanuman Chalisa

खास खबर! 28 अगस्त तक नहीं चलेंगी पूर्वोत्तर जाने वाली ट्रेनें

Webdunia
शनिवार, 19 अगस्त 2017 (16:21 IST)
उत्तर बिहार और पश्चिम बंगाल में भीषण बाढ़ की वजह से विभिन्न जगहों पर रेलवे ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने से देश के पूर्वोत्तर एवं पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जाने वाली गाड़ियां 28 अगस्त तक स्थगित रहेंगी।
                     
सूत्रों के अनुसार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अंतर्गत किशनगंज, कटिहार एवं अररिया के कुछ हिस्सों में पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें ठीक करने का काम काफी तेजी से किया जा रहा है।
 
एनएफआर की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभियांत्रिकी विभाग के अनुमान के मुताबिक 28 अगस्त से पहले ट्रेन सेवा बहाल नहीं की जा सकती। यात्रियों की परेशानियों को समाप्त करने और सामानों की आवाजाही के लिए तत्काल दूसरे उपाय अपनाए जा रहे हैं।
    
रेलवे सूत्रों के अनुसार दलकोला और डिब्रूगढ़ के बीच सीधी रेल सेवा शुरू की गई है। उसी तरह रायगंज से कटिहार और मालदा को जोड़ने वाली पुल संख्या तीन के आज ठीक होने के बाद यहां मालदा और कटिहार के लिए प्रतिदिन रेल सेवा बहाल हो सकेगी।     
      
सूत्रों के अनुसार दलकोला और रायगंज के बीच ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से यात्री यहां राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते बस से आवाजाही कर सकते हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

अगला लेख