हरियाणा के गोरखपुर में बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा न्यूक्लीयर पॉवर प्लांट, होंगे 10 रिएक्टर

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 (16:50 IST)
नई दिल्ली। Northern Indias first nuclear plant : हरियाणा में फतेहाबाद जिले के गोरखपुर में जल्द ही न्यूक्लियर पॉवर प्लांट बनने जा रहा है। यह उत्तर भारत का  सबसे बड़ा न्यूक्लियर पॉवर प्लांट होगा। इसमें 10 रिएक्टर होंगे। 
 
गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना (GHAVP) के तहत 20,594 करोड़ रुपए की लागत में बनने वाला यह पॉवर प्लांट  गोरखपुर में स्थापित होने जा रहा है। अभी तक ज्यादातर न्यूक्लियर पॉवर प्लांट्स का निर्माण ‍तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश और  महाराष्ट्र में हुआ है। 
 
एटॉमिक एनर्जी, स्पेस, साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री जितेंद्रसिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में यह एक खास  उप‍लब्धि है। यह कदम भारत की न्यूक्लियर क्षमता को बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से 10  न्यूक्लियर रियेक्टरर्स को इंस्टॉल करने की अनुमति मिली है।
 
इतना ही नहीं, डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी ने संसाधनों से लैस PSUs (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स) के साथ संयुक्त उद्यम  की अनुमति भी प्रदान की है। इससे आगे जाकर और भी कई एटोमिक एनर्जी प्लांट्स निर्मित किए जा सकेंगे जिससे भविष्य में  भारत की एनर्जी की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकेगी।  
 
जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस परियोजना के तहत 700 MWe की क्षमता के दो यूनिट्‍स बनाई जाएंगी। प्रत्येक में स्वदेशी डिजाइन्ड प्रेशराइज्ड हेवी वॉटर रिएक्टरर्स (PHWR) होंगे। कुल आवंटित फंड 20,594 करोड़ रुपए में से अब तक 4,906 करोड़ रुपए इस  परियोजना पर खर्च किए जा चुके हैं।

दूसरी मुख्य बिल्डिंग्स जैसे फायर वॉटर पंप हाउस (FWPH), सेफ्टी रिलेटेड पंप हाउस  (SRPH), प्यूल ऑइल स्टोरेज- 1&2 (FOSA-1&2), वेंटिलेशन स्टेक, ओवरहेड टैंक (OHT), स्विचयार्ड कंट्रोल बिल्डिंग, सेफ्टी  रिलेटेड और नॉन सेफ्टी रिलेटेड सुरंग और खाइयां, रिटेनिंग वॉल्स और गारलैंड ड्रेन का निर्माण अभी जारी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख