लिव-इन पार्टनर की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (21:21 IST)
बेंगलुरु में अपनी लिव-इन पार्टनर की निजी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट करने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने बुधवार को बताया कि संजय कुमार और उसकी 24 वर्षीय प्रेमिका लिव-इन रिश्ते में रह रहे थे तथा शादी करने की योजना बना रहे थे। दोनों तमिलनाडु के वेल्लोर के रहने वाले हैं और 10वीं कक्षा से एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को अपनी प्रेमिका की अपलोड की गई तस्वीरों पर आयी टिप्पणियां पढ़कर ‘खुशी’ होती थी।
 
महिला ने संजय कुमार के साथ मिलकर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने आरोप लगाया कि किसी ने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे कुछ सोशल मीडिया मंचों पर उसकी निजी तस्वीरें अपलोड कर दी हैं।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की अन्य संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया।
 
इसके बाद जांचकर्ताओं ने संबंधित सोशल मीडिया मंचों से इन तस्वीरों को हटाने के लिए संपर्क किया और उस व्यक्ति की जानकारी भी मांगी, जिसके खाते से ये तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड की गईं। 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि महिला के प्रेमी ने ही ये तस्वीरें पोस्ट की थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने पूछताछ के दौरान अपना दोष स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें भी सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

हाथरस भगदड़ मामले में SIT ने अब तक दर्ज किए 90 बयान, 121 लोगों की हो गई थी मौत

महुआ मोइत्रा के खिलाफ NCW का एक्शन, दिल्ली पुलिस से कहा- दर्ज हो FIR

अमृतपाल की लोकसभा में शपथ के बाद क्या कहा मां ने? गांव में बंटीं मिठाइयां

नर्क सी जिंदगी, बच्‍चियों को सैनेटरी पैड नहीं, पोस्‍टमार्टम में पेट खाली मिले, पत्‍तल चाटते थे युगपुरुष आश्रम के बच्‍चे

rain in uttarakhand: उत्तराखंड में बारिश से 3 लोगों की मौत, भूस्खलन से अनेक सड़कें बंद

अगला लेख
More