Hanuman Chalisa

ओडिशा में चक्रवाती तूफान 'तितली' ने मचाई तबाही, 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Webdunia
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (21:48 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में चक्रवाती तूफान 'तितली' के कारण भारी बारिश से बाढ़ आने के कारण 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और प्रदेश सरकार ने 3 जिलों में बचाव और राहत अभियान को तेज करने के लिए एनडीआरएफ और ओडीआरएएफकर्मियों को तैनात किया है।
 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिणी ओडिशा के 3 जिलों- गंजम, गजपति और रायगढ़ा में बाढ़ की स्थिति गंभीर हैं, क्योंकि प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। चक्रवात के कारण इन जिलों में 3 दिनों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। विशेष राहत आयुक्त बीपी सेठी ने कहा कि बालासोर जिले के लोग भी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
 
राष्ट्रीय आपदामोचन बल (एनडीआरएफ) और ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) को तैनात करने का निर्णय एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया, जहां मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चक्रवात के बाद की स्थिति का जायजा लिया। पटनायक ने नदी के टूटे तटबंधों की तुरंत मरम्मत पर जोर दिया और जिला कलेक्टरों से राहत शिविरों में रह रहे लोगों को पका भोजन मुहैया कराने को कहा।
गंजम जिले में 125 ग्राम पंचायतों के गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए नौसेना से 2 हेलीकॉप्टरों की मांग की गई है। बाढ के कारण सड़कों के डूब जाने से इन गांवों का संपर्क राज्य के शेष हिस्से से कट गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख