मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ तेल रिसाव, मुंबई से जुड़ा यातायात हुआ प्रभावित

Webdunia
शनिवार, 26 मार्च 2022 (12:42 IST)
मुंबई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार को तेल टैंकर पलटने से मुंबई से जुड़ा यातायात बाधित हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 5.30 बजे 6 लेन के एक्सप्रेसवे की पुणे-मुंबई लेन पर तेज रफ्तार टैंकर पलटने से राजमार्ग पर तेल फैल गया। घटना उस स्थान के पास हुई, जहां पहले ब्रिटिश काल का अमृतांजन पुल था। 2 साल पहले वह पुल गिर गया था। उन्होंने कहा कि मुंबई जाने के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित है। सैकड़ों वाहन भारी ट्रैफिक जाम में फंस गए हैं। घटना के कारण एक्सप्रेसवे का 30 किलोमीटर का हिस्सा प्रभावित हुआ है।
 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेल रिसाव के कारण एक कंटेनर ट्रक फिसल गया है। राजमार्ग पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारियों की टीमें एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे की मुंबई-पुणे लेन पर यातायात सामान्य है।(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख