Hanuman Chalisa

41 लाख से अधिक के पुराने नोट बरामद, 5 गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (15:34 IST)
अहमदाबाद। नोटबंदी के बाद 3 माह से अधिक समय बीत जाने पर जब रद्द किए गए 1,000 और 500 रुपए के पुराने नोटों की बरामदगी की घटनाएं नहीं के बराबर हो रही हैं। गुजरात के अहमदाबाद में पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 2 अलग स्थानों से कुल 5 लोगों को पकड़कर उनके पास से 41 लाख से अधिक मूल्य के ऐसे नोट बरामद किए हैं।
 
कुल मिलाकर पिछले लभगग 1 सप्ताह में शहर में ऐसी बरामदगी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले गत 3 फरवरी को शहर के सुभाष ब्रिज के निकट से राणिप पुलिस ने महेसाणा के ऊंझा के 4 लोगों को पकड़कर 8 लाख रुपए मूल्य के ऐसे नोट बरामद किए थे।
 
ऐसे समय में जब ऐसे नोट केवल रिजर्व बैंक के कार्यालय के जरिए ही बदले जा सकते हैं, यहां लगातार बड़े पैमाने पर ऐसे नोटों का मिलना इस विनिमय में किसी संभावित धांधली की ओर भी इशारा करता है।
 
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार शाम को शहर के सरदार नगर थाना क्षेत्र में गैलेक्सी अंडरब्रिज के निकट गुप्त सूचना के आधार पर एक इंडिका कार से 36 लाख 99 हजार 500 मूल्य के 1,000 और 500 के पुराने नोट बरामद किए गए तथा कार सवार 3 लोगों को पकड़ लिया गया। 
 
पूछताछ में गांधीनगर निवासी इन लोगों का दावा है कि यह नोट वे महेसाणा निवासी बलदेवजी ठाकोर के पास से ला रहे थे और इसे नरोडा निवासी पिंटू नाम के एक व्यक्ति को विनिमय के लिए देना था। मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है।
 
शुक्रवार सुबह चांदखेड़ा थाना क्षेत्र में जगतपुरा फाटक के निकट एक मोटरसाइकल की डिक्की से केवल 1,000 रुपए के 4.50 लाख रु. मूल्य के नोट बरामद किए गए। दोनों मोटरसाइकल सवारों, जिनमें से एक आणंद तथा दूसरा साबरकांठा का था, को पकड़ लिया गया। वे आणंद बस स्टैंड से यह पैसा लेकर आ रहे थे। मामले की छानबीन की जा रही है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी 'निपुण संकल्प कार्यशालाएं'

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

उत्‍तर प्रदेश में शिक्षा से संवर रहा भविष्य, योगी सरकार दे रही अनाथ बच्चों के सपनों को नई उड़ान

UCC: लोगों के सुझावों से बनेगी नीति, सीएम डॉ. मोहन बोले- बच्चों से लेकर बूढ़ों से ली जाए राय

अगला लेख