मकर संक्रांति पर ओडिशा में लोगों ने नदियों में स्नान व मंदिरों में किए दर्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 15 जनवरी 2024 (15:27 IST)
makar sankranti: समूचे ओडिशा (Odisha) में सोमवार को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्योहार मनाया गया और लोगों ने तालाबों, नदियों में स्नान किया तथा मंदिरों में दर्शन किए। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
 
पटनायक ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि मकर संक्रांति के अवसर पर बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई। भगवान श्री जगन्नाथ के आशीर्वाद से हर किसी का जीवन खुशियों और खुशहाली से भरा रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु 'मकर चौरासी बेशा' से सुशोभित भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) और उनके भाई-बहनों के दर्शन के लिए पुरी पहुंचे। मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान जगन्नाथ और अन्य देवी-देवताओं को फूलों के विशेष परिधान से सुशोभित किया जाता है जिसे 'मकर चौरासी बेशा' कहते हैं।
 
त्योहार खुर्दा जिले के अत्री में हटकेश्वर मंदिर, कटक में धबलेश्वर मंदिर और बालासोर में मकर मुनि मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में भी भव्य तरीके से मनाया जाता है। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में लोगों ने भगवान लिंगराज मंदिर में पूजा-अर्चना की। कई लोगों को बिंदु सागर झील में डुबकी लगाते देखा गया।
 
इस अवसर पर कोणार्क के सूर्य मंदिर ने भी कई उपासकों को आकर्षित किया। यह त्योहार सर्दियों के अंत और वसंत की शुरुआत का प्रतीक है, क्योंकि सूर्य उत्तरायन होकर कर्क रेखा की ओर बढ़ता है। कटक और इस्पात नगरी राउरकेला में लोगों ने रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाकर त्योहार मनाया।
 
मयूरभंज और क्योंझर जिलों में इस दिन कुछ आदिवासी समुदायों की युवतियां टुसू त्योहार (जिसे टुसु परब भी कहा जाता है) मनाती हैं। बड़ी संख्या में तेलुगु आबादी वाले दक्षिण ओडिशा के गंजम, गजपति, रायगढ़ा और कोरापुट जैसे जिलों में लोगों ने अपने अपने घरों के सामने रंग-बिरंगी रंगोली सजाई और पोंगल मनाया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

अगला लेख