प्याज के दामों में लगी आग, मप्र की सबसे बड़ी नीमच मंडी में भाव 60 से 70 रुपए किलो

मुस्तफा हुसैन
गुरुवार, 7 नवंबर 2019 (21:50 IST)
मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी प्याज मंडी नीमच में प्याज के भावों में आग लगी हुई है। जो प्याज मंडी में थोक के भाव 40 से 50 रु किलो बिक रही है वही सब्जी मंडी में 60 से 70 रुपए किलो तक बिक रही है। भावों में लगी आग के कारण आम लोगों की थाली से प्याज गायब हो गया है।
 
लोगों का कहना है कि अब प्याज सब्जी के भाव मिलने लगा है जिसे खरीदने से पहले काफी सोचना पड़ रहा है। किसान प्याज के भावों को लेकर काफी खुश हैं, क्योंकि यही प्याज पिछले सीजन में 2 रुपए किलो बिक रही थी। इससे किसानों का भाड़ा तक नहीं निकल रहा था और सड़कों पर फेंकी जा रही थी।
 
नीमच में खासकर प्याज की पैदावार ज्यादा होती है। यहां खरीफ और रबी के सीज़न में करीब 3-3 हज़ार हेक्टेयर में प्याज उगाया जाता है, लेकिन इस बार मात्र 1200 हेक्टेयर में ही प्याज की खेती हुई।
 
फिर इस बार हुई बर्बादी की बारिश से प्याज की फसल को नुकसान भी हुआ जिसके चलते आमजनों को बड़े सस्ते दाम पर मिलने वाले प्याज के भाव आसमान छूने लगे। यहां भी प्याज के भाव बड़े शहर की ही तरह हो गए हैं।
 
आमजन जिस प्याज को सलाद की शान बनाते हुए खाया करता था या खिलाया करता था वह थाली से ही गायब हो गया है।
किसान किशनलाल का कहना है कि प्याज के भाव 40 से 50 रुपए किलो किसानों को मिलना ही चाहिए तभी कुछ मिल पाएगा नहीं तो पहले की ही तरह इसे फेंकना ही पड़ेगा। 
 
सब्जी विक्रेता मुन्नालाल का कहना है कि इस समय प्याज के भाव एकदम से 15 से 20 रुपए किलो तक बढ़ गए हैं। रिटेल में हमारे यहां प्याज 60 रुपए किलो बिक रहा है जिसके चलते खरीदार प्याज लेने में भावताव करते हुए कम प्याज खरीद रहे हैं।
 
ALSO READ: भारत में बार बार क्यों महंगा हो जाता है प्याज
 
गृहिणी कमलादेवी ने कहा कि हमारे यहां तो प्याज मिलने वाले किसान परिवारजन ऐसे ही प्याज दे जाया करते हैं, लेकिन अब तो प्याज के भाव ही इतने बढ़ गए हैं कि वे भी अब प्याज सीधे मंडी में ही बेचते हैं। प्याज इतना महंगा हो जाएगा, यह सोचा नहीं था। अब तो सब्जी तक में प्याज डालने के लिए सोचना पड़ रहा है।
Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: पूर्वोत्तर में बाढ़ से हाहाकार, जानें अन्य राज्यों में कैसा है मौसम?

IPL जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्यों कहा, ई साला कप नामडू, क्या है इसका मतलब?

नाजी शासन को चुनौती देने वाली भारतीय राजकुमारी

गडकरी ने देहरादून के लिए देखा सपना, हवा में चलेगी डबल डेकर बस

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

अगला लेख