shiv chalisa

ऑनलाइन वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (15:21 IST)
पणजी। गोवा पुलिस ने एक ऑनलाइन वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडा फोड़ने का दावा कर उत्तरी गोवा के कैलंगुट क्षेत्र से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोवा अपराध शाखा ने रविवार को मिली जानकारी के तहत कार्रवाई करते हुए एक वेबसाइट के जरिए वेश्यावृत्ति गिरोह चलाए जाने का भंडा फोड़ा और 2 महिलाओं को भी छुड़वाया।
 
उन्होंने बताया कि 2 पुरुषों (जिनकी आयु लगभग 28 वर्ष है) और 27 वर्षीय 1 महिला को कथित तौर पर गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
अधिकारी ने कहा कि वेबसाइट पर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और उनकी जानकारियां उपलब्ध हैं। ग्राहकों के साथ डील करने के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी साइट पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि अनैतिक तस्करी (निवारण) अधिनियम 1956 की संबंधित धाराओं के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि बचाई गईं 2 महिलाएं दिल्ली और उत्तरप्रदेश की हैं। उन्होंने बताया कि वे लगभग 25 से 30 वर्ष की हैं और उन्हें संरक्षण गृह भेज दिया गया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख