Dharma Sangrah

पिछले 3 साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे उत्तराखंड, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार के प्रयास ला रहे हैं रंग

Webdunia
सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 (16:01 IST)
Uttarakhand News : पर्यटन-तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए जारी पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं, बीते 3 सालों में उत्तराखंड में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। इससे होम स्टे, होटल, ढाबा संचालकों, महिला स्वयं सहायता समूहों से लेकर परिवहन कारोबारियों तक की आजीविका को सहारा मिला है। 
प्रदेश सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटन-तीर्थाटन लगातार बढ़ रहा है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में बीते तीन साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं।

खास बात यह है कि उत्तराखंड का पर्यटन अब बहुआयामी हो चला है, पर्यटक बड़े शहरों और चुनिंदा हिल स्टेशन तक ही सीमित नहीं बल्कि दूरदराज के छोटे-छोटे पर्यटक स्थलों तक भी पहुंच रहे हैं। इसी के साथ राफ्टिंग, ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग, पर्वतारोहण जैसी साहसिक गतिविधियों में भी देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों की भी भागीदारी बढ़ी है।
ALSO READ: उत्तराखंड में पंजीकृत श्रमिकों को 11 करोड़ 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
इससे पर्यटन का लाभ प्रदेश के लाखों लोगों तक प्रत्यक्ष तौर पर पहुंच रहा है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे संचालक, परिवहन कारोबारी, महिला स्वयं सहायता समूह शामिल हैं। प्रदेश में इस समय छह हजार से अधिक होमस्टे संचालक सीधे तौर पर बढ़ी हुई पर्यटन गतिविधियों के सीधे लाभार्थी बनकर उभरे हैं।

तीर्थाटन भी बूम पर 
प्रदेश में तीर्थाटन गतिविधियां भी काफी बढ़ गई हैं। इस वर्ष अब तक चारधाम यात्रा में ही तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख को छू रही है। केदारनाथ, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर इस साल 4300 से अधिक घोड़े–खच्चर संचालकों ने अपनी सेवाएं दीं।
ALSO READ: उत्तराखंड : CM धामी ने वित्तमंत्री सीतारमण से की मुलाकात, विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार अब शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा से भी पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में तीथार्टन, पर्यटन तेजी से बढ़ा है। पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी आधार है।

पर्यटन-तीर्थाटन का लाभ सीधे तौर पर स्थानीय लोगों को मिलता है। इसलिए सरकार वर्षभर पर्यटन–तीर्थाटन गतिविधियों को जारी रखने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरों से उत्तराखंड में तीर्थाटन-पर्यटन को बल मिला है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत की कीमत पर पाकिस्तान से दोस्ती नहीं, अमेरिका ने आतंकी देश को दिखाया आईना

SIR की देशभर में कब होगी शुरुआत, चुनाव आयोग सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगा खुलासा

JDU ने विधायक गोपाल मंडल समेत 5 नेताओं को फिर दिखाया पार्टी के बाहर का रास्ता

पाकिस्‍तान ने सलमान खान को बताया आतंकी, जा‍निए क्‍या है बौखलाहट की वजह

झारखंड के अस्पताल में बड़ी लापरवाही, 7 बच्चों को चढ़ाया HIV संक्रमित खून

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव में किसका पलड़ा भारी? क्या प्रशांत किशोर बनेंगे किंगमेकर

प्रेग्‍नेंट है AI Minister डिएला, 83 बच्चों को देंगी जन्‍म, अल्बानिया के PM के बयान से पूरी दुनिया में हड़कंप

ग़ाज़ा : फिलिस्तीनी आबादी ने झेली है 'अकल्पनीय पीड़ा', आपात आश्रय व्यवस्था के लिए प्रयास

ATM से कैसे निकलेगी EPF की राशि, इससे क्या होगा मेंबर्स को फायदा

फर्जी लेफ्टिनेंट बन किया लेडी डॉक्टर से रेप, होश आया तो निकला डिलिवरी ब्‍वॉय, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

अगला लेख