पहलगाम हमले के बाद उठा सवाल, क्या सीमा हैदर को भी छोड़ना होगा भारत?

सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थी। सचिन से की शादी, दोनों का एक बच्चा भी है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 (10:34 IST)
Pahalgam Terror Attack Seema Haider News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने और 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद सवाल उठ रहा है कि भारत में अवैध रूप से आई सीमा हैदर का क्या होगा? क्या उसे भी वापस पाकिस्तान जाना होगा? ALSO READ: Pahalgam Terror Attack : सिंधु जल संधि खत्म होने से कैसे बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान?
 
सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थी। भारत आने के बाद सीमा ने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा से शादी कर ली। सीमा अब सचिन के साथ रह रही है और दोनों का एक बच्चा भी है, जिसका जन्म भारत में हुआ है।
 
बताया जा रहा है कि सरकार ने उन पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए हैं जो वैध रूप से भारत में रह रहे थे। वहीं सीमा हैदर बिना वीजा के अवैध रूप से भारत आई थीं। ऐसे में उसे भी भारत छोड़कर जाना पड़ सकता है। हालांकि सीमा ने एक भारतीय नागरिक से शादी की है और उसके बच्चे का जन्म भारत में हुआ है। सीमा की नागरिकता और भारत में उसके अवैध प्रवेश से जुड़ा मामला अदालत में लंबित है। ऐसे में उसे फौरी तौर पर राहत भी मिल सकती है। ALSO READ: Pahalgam Terror Attack : पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर
 
इस मामले में सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि उसकी एक बच्ची है, जो अभी अस्पताल में है। मर्सी पिटिशन पहले ही दाखिल की जा चुकी है। उसकी नागरिकता की प्रक्रिया भी चल रही है। हालांकि, बढ़ते भारत-पाकिस्तान तनाव और राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

भले ही केंद्र सरकार ने सीमा हैदर मामले में कोई बयान नहीं दिया हो मगर आने वाले दिनों में यह मामला गरमा सकता है। सीमा का पाकिस्तानी कनेक्शन उसके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।  
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

नहीं थम रहा इसराइल-ईरान युद्ध, ट्रंप के इस चुनावी एजेंडे की हो रही परीक्षा, नेतन्याहू ने दी चेतावनी

इसराइल ने ईरान पर फिर किया बड़ा हमला, 200 विमानों से 100 ठिकाने किए तबाह, कई ईरानी टॉप कमांडर मारे गए

ईरान पर हमले के लिए 6 महीने पहले मिले थे इसराइली सेना को निर्देश, अप्रैल में होना था अटैक

Ahmedabad Plane Crash : TATA ग्रुप देगा मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा, घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी कंपनी

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

अगला लेख