कच्छ में पाक नौका पकड़ी, 11 गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 6 फ़रवरी 2016 (15:59 IST)
अहमदाबाद। भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार को एक मछली पकड़ने की पाकिस्तानी नौका पकड़ी जो कच्छ जिले में जखाउ तट के समीप भारतीय समुद्री सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर गई थी। इस संबंध में नौका पर सवार 11 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
एक रक्षा प्रवक्ता कैप्टन अभिषेक मतिमान ने बताया कि 40 फुट लंबी पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली नौका को भारतीय तटरक्षक बल ने जखाउ तट पर भारतीय जल क्षेत्र के भीतर पांच नॉटिकल माइल पर पकड़ा।
 
उन्होंने बताया कि मछली पकड़ने की नौका पर सवार 11 मछुआरों को पकड़ लिया गया है। भारतीय और पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसियां अक्सर एक दूसरे की जल सीमा में प्रवेश करने को लेकर मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त करती रहती हैं।
 
इस समय करीब 440 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं और जिनमें से अधिकतर गुजरात के रहने वाले हैं। भारत की मछली पकड़ने की करीब 860 नौकाएं पाकिस्तान के कब्जे में हैं।
 
हाल ही में मछुआरों के एक संगठन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में उनसे पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय मछुआरों और उनकी नौकाओं को वापस लाने के प्रयास की पहल करने की अपील की थी। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?