सांबा में पाक गोलीबारी में जवान शहीद

सुरेश एस डुग्गर
गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (12:04 IST)
जम्मू के इंटरनेशनल बार्डर सांबा सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की गोलाबारी बार्डर सिक्युरिटी फोर्स का जवान शहीद हो गया। करीब साढ़े नौ बजे अचानक बिना किसी उकसावे के पाक रेंजर्स ने सांबा सेक्टर में बीएसएफ के पेट्रोलिंग पार्टी पर गोलीबारी  की।
 
इस गोलीबारी में बीएसएफ का कांस्टेबिल तपन मंडल गंभीर रुप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल में कांस्टेबल तपन को बचाया नही जा सका। बीएसएफ ने पाक गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।
 
25 साल के तपन बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले के सतुई गांव के रहने वाले थे। शहीद तपन अपने पीछे पत्नी सुमित्रा और मां को छोड़ गए है।
 
पाक ने इस साल अब तक लाइन ऑफ कंट्रोल से लेकर इंटरनेशनल बार्डर पर अब तक करीब 560 दफा से अधिक युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है जबकि फिछले साल 228 बार ही युद्धविराम का उल्लंघन हुआ था। आपको ये बता दें कि बीते 30 सितंबर को ही पाकिस्तान के अनुरोध पर बिना किसी तय शुदा कार्यक्रम के तहत  भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ यानि डायरेक्टर जनरल मिलेट्री ऑपरेशन की हॉटलाइन पर बातचीत हुई।
 
इस बातचीत में पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत पर आरोप लगाया कि भारतीय सेना लगातार के बिना किसी उकसावे के सीमा पर गोलीबारी करती रहती है। इसके जवाब में सेना के डीजीएमओ ने कहा कि भारतीय सेना तभी गोलीबारी करती है जब पाक सेना गोलीबारी के आड़ में आतंकवदियों की घुसपैठ कराती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख