टीवी की आवाज बढ़ाने को लेकर जयपुर की जेल में भिड़े कैदी, पाकिस्तानी कैदी की मौत

Webdunia
बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 (17:15 IST)
जयपुर। राजस्थान के केंद्रीय कारागृह जयपुर में बुधवार को कैदियों के संघर्ष में एक पाकिस्तानी कैदी की मौत हो गई। 
 
कारागृह के महानिरीक्षक रूपेंद्र सिंह ने बताया कि मध्यान्ह करीब 1 बजे पाकिस्तानी कैदी शकरउल्ला की स्थानीय कैदियों से टीवी देखते समय आवाज बढ़ाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद हुए झगड़े में पाकिस्तान कैदी शकरउल्ला के सिर में पत्थर से गहरी चोट लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, खुफिया अधिकारी एवं अन्य मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में चार कैदियों के नाम सामने आए हैं। यह पता नहीं चल सका कि पत्थर किसने मारा तथा कहां से आया। पाकिस्तान कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है।
 
सिंह ने बताया कि शकरउल्ला पाकिस्तान के सियालकोट का निवासी था। उसे आतंकवादियों को धन मुहैया कराने के आरोप में 2010 में गिरफ्तार किया गया था और 2017 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

अगला लेख