Hanuman Chalisa

पालघर मॉब लिंचिंग मामला : 38 लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (22:46 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में अप्रैल में भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके वाहन चालक की हत्या के मामले के संबंध में पुलिस ने शनिवार को 38 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को दहानू की एक अदालत ने 4 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उन्होंने कहा कि इससे पहले 21 अक्टूबर को कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उसके अगले दिन आठ व्यक्ति गिरफ्तार किए गए थे। अधिकारियों ने कहा कि अब कुल 70 आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

मामला 16 अप्रैल का है जब दो साधु अपने वाहन चालक के साथ मुंबई से सूरत जा रहे थे और पालघर के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने उन्हें बच्चा चोरी के शक में पीट-पीट कर मार डाला था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

बेवफाई, सुपारी और खूनी साजिश, धार की प्रियंका ने दोहराई इंदौर की सोनम रघुवंशी की कहानी

बंगाल में टीएमसी के गढ़ सिंगूर में शिवराज की हुंकार, ममता की विफलता का बताया स्मारक

उत्तर प्रदेश में इनोवेटिव बिजनेस में बढ़ा युवाओं का रुझान, योगी सरकार के प्रयासों से स्थापित हो रहे हजारों स्टार्टअप

America Iran Ceasefire : लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

अगला लेख