बिहार में बाढ़ के कहर के बाद अब मंडराया महामारी का खतरा, प्रभावित हो सकती है 17 लाख की आबादी

Webdunia
बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (16:57 IST)
पटना। बिहार में बारिश के बाद अब जलजमाव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। जलजमाव के कारण अब महामारी की आशंका गहराने लगी है। भारी बारिश, बाढ़ व जलजमाव की आपदा की चपेट में बिहार के 97 प्रखंडों के 786 गांवों की 17.09 लाख आबादी प्रभावित हुई है। भागलपुर के 265 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के कारण अब तक 42 लोगों मारे जाने और 9 के घायल होने की खबर है। 
ALSO READ: पटना: महामारी से लड़ने के लिए कितना तैयार प्रशासन- ग्राउंड रिपोर्ट
पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के बाद अब लोगों पर महामारी का खतरा मंडरा रहा है। भारी बारिश, बाढ़ व जलजमाव की आपदा की चपेट में बिहार के 97 प्रखंडों के 786 गांवों की 17.09 लाख आबादी आई है। पटना, भागलपुर, भोजपुर, नवादा, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल और दरभंगा मुख्य रूप से प्रभावित हुए हैं। पटना के प्रभावित इलाकों से जल निकासी के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। कई इलाकों में 5 दिनों से सड़ते पानी से अब बदबू शुरू हो गई है। इससे महामारी की आशंका होने लगी है।
ALSO READ: पानी-पानी हुआ पटना, बिहार में भारी बारिश से हाहाकार
12 हजार लोगों को किया रेस्क्यू : जिला प्रशासन ने 12 हजार से अधिक लोगों के रेस्क्यू करने का दावा किया है। सेना के हेलीकॉप्टर से करीब 6,200 फूड पैकेट जल प्रभावित क्षेत्रों में गिराए गए हैं। पटना के पाटलीपुत्र कॉलोनी और राजीवनगर में भी 4 से 5 फुट पानी जमा जमा हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख