Hanuman Chalisa

जयललिता की आत्मा पनीरसेल्वम को कभी माफ नहीं करेगी : अन्नाद्रमुक

Webdunia
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (16:14 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने ओ. पनीरसेल्वम पर हमले जारी रखते हुए शुक्रवार को कहा कि पार्टी को तोड़ने का प्रयास करने के लिए जयललिता की आत्मा उन्हें माफ नहीं करेगी, साथ ही पार्टी ने यह भी कहा कि महासचिव वीके शशिकला को शीघ्र ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
 
अन्नाद्रमुक प्रवक्ता वैगैचेल्वन ने पार्टी के प्रेसीडियम चेयरमैन ई. मधुसूदनन गुट के पनीरसेल्वम के साथ जाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री का साथ देने वाले वे लोग हैं 'जिनका समय खत्म हो चुका है' और जनता उन्हें नकार देगी।
 
उन्होंने कहा कि जिन नेताओं की अम्मा ने अनदेखी की थी, जिनका समय खत्म हो चुका है, वे पनीरसेल्वम के गुट में शामिल हो गए हैं। पार्टी तोड़ने का प्रयास करने के लिए अम्मा की आत्मा पनीरसेल्वम को कभी माफ नहीं करेगी, साथ ही उन्होंने रविवार को पार्टी विधायक दल की नेता चुनी गईं शशिकला को शीघ्र मुख्यमंत्री बनाए जाने का भी विश्वास जताया।
 
उन्होंने कहा कि चिनम्मा (शशिकला) ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात की थी और अच्छी खबर जल्द ही मिलेगी। वे मुख्यमंत्री बनेंगी, साथ ही उन्होंने पनीरसेल्वम की बगावत के पीछे द्रमुक का हाथ होने के पार्टी के रुख को दोहराया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

रेंज बाउंड रहा बाजार, मेलोडी ने घोली पारले इंडस्ट्रीज में मिठास, कैसा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता?

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक से आया यात्री 20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

अगला लेख