Hanuman Chalisa

'गंदी गालियां' देने का आरोपी तोता थाने में तलब

Webdunia
सोमवार, 17 अगस्त 2015 (23:51 IST)
पुणे। एक अजीबोगरीब मामले में अस्सी वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को 'गंदी गालियां' देने के आरोपी तोते को समन भेजकर पुलिस थाने तलब किया गया। 
 
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिला के राजुरा में हुए इस अजीबोगरीब वाकए में इस पक्षी के मालिक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसी ने कथित रूप से पिंजरे में कैद इस जीव को ऐसा करना सिखाया था।
 
पुलिस की सोचने की सीमा उस वक्त जवाब दे गई, जब जानाबाई सखारकर ने अपने सौतेले बेटे सुरेश पर उसके घर से गुजरने के दौरान अपने तोते ‘हरियल’ को उसे गाली दिए जाने का पाठ पढ़ाने का आरोप लगाया।
 
गुस्साई महिला के आरोप की पुष्टि के लिए पुलिस ने जानाबाई, उसके सौतेले बेटे सुरेश और तोता हरियल सहित मामले में शामिल तीनों को पुलिस थाने बुलाया।
 
बहरहाल, तोता खाकी वर्दीधारी पुलिस को देख सकपका गया। पक्षी जानाबाई को गालियां देता है या नहीं यह देखने के लिए जैसे ही उसका पिंजरा महिला के पास लाया गया, उसने चुप्पी साध ली।
 
पुलिस इंस्पेक्टर पीएस डोंगरे ने बताया, महिला और उसके सौतेले बेटे के बीच जमीन को लेकर विवाद है। हमने तोते को बहुत सावधानी से देखा लेकिन थाने में शिकायतकर्ता से सामना होने के बाद उसने एक शब्द भी नहीं बोला। 
 
पुलिस ने बुजुर्ग महिला की मानसिक प्रताड़ना को देखते हुए तोते को वन विभाग अधिकारियों को सौंपने का फैसला किया। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान में हुआ बड़ा बदलाव: 'इस्लामपुरा' का नाम बदलकर फिर रखा 'कृष्णनगर', इन 9 जगहों को मिली पुरानी पहचान

क्या भारत एक बड़े संकट की ओर बढ़ रहा है? पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील या आने वाले संकट की चेतावनी?

केरल में 10 साल बाद बदला राज: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी ने गले लगाकर दी बधाई

लखीमपुर खीरी में सुबह-सुबह मौत का तांडव: ट्रक और मैजिक की भीषण भिड़ंत में 9 मजदूरों की मौत

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! रिजर्व वाला दूसरा पेपर भी हुआ था लीक