Hanuman Chalisa

पशुपति कुमार पारस बने लोजपा के नए अध्यक्ष

Webdunia
गुरुवार, 17 जून 2021 (19:21 IST)
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले पार्टी के खेमे ने गुरुवार को पारस को निर्विरोध पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का दावा किया। उन्होंने हाल ही में अपने भतीजे चिराग पासवान को लोकसभा में पार्टी के नेता और पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

लोजपा के सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक किसी अन्य दावेदार का नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाने पर हाजीपुर से सांसद पारस को निर्विरोध पार्टी का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस बाबत औपचारिक घोषणा शाम पांच बजे की जा सकती है।

पार्टी संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान के छोटे भाई और राज्य के पूर्व मंत्री पारस ने हाल ही में लोजपा के अन्य चार सांसदों के समर्थन से चिराग की जगह लोकसभा में पार्टी के नेता का ओहदा हासिल कर लिया है।

वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी शिष्टाचार मुलाकात कर सकते हैं। चिराग के समर्थक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पार्टी में फूट के पीछे हाथ होने का आरोप लगाते रहे हैं। यह तत्काल पता नहीं चल सका है कि लोजपा के पारस गुट की बैठक में चिराग के बारे में कोई निर्णय लिया गया या नहीं।

पारस गुट द्वारा कुछ दिनों पहले दिल्ली में हुई लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाकर पूर्व सांसद सूरज भान सिंह को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। आज सूरजभान सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में प्रिंस राज अनुपस्थित रहे, जिन्होंने पारस को समर्थन जताया है। प्रिंस के पिता दिवंगत रामचंद्र पासवान लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान के छोटे भाई थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

Sierra की इलेक्ट्रिक अवतार में धमाकेदार वापसी, Tata Motors ने किया बड़ा ऐलान

मेडिकल शिक्षक से आतंक की अंधेरी गली तक, लखनऊ से गिरफ्तार डॉ. शाहीन की कहानी

मिस यूनिवर्स इंडिया 2023 श्वेता शारदा ने लॉन्च किया जेजेएस 2025

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश को मिली नई पहचान

आगरा में यमुना पार के 55 हजार घरों को बड़ी राहत, मिलेगा शुद्ध पेयजल, योगी सरकार का बड़ा कदम

अगला लेख