Bihar Lok Sabha Election : केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस हाजीपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (06:00 IST)
Pashupati Kumar Paras will contest Lok Sabha elections from Hajipur seat : केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने गुरुवार को कहा कि वह हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और इस रुख से भारतीय जनता पार्टी को अवगत करा दिया गया है।
ALSO READ: Congress candidate list : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवारों के नाम
रालोजपा का इस बयान से एक दिन पहले चिराग पासवान के नेतृत्व वाले लोजपा (रामविलास) ने संकेत दिया था कि उसके नेता भाजपा के समर्थन से हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। पारस की पार्टी के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि वह मौजूदा सांसद हैं। पार्टी नेताओं की एक बैठक के बाद उन्होंने कहा, हमने भाजपा को इस रुख से अवगत करा दिया है।
ALSO READ: Lok Sabha elections 2024 : मोदी संग ही रहेंगे चिराग, बिहार में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय
उन्होंने कहा कि रालोजपा मजबूती से भाजपा का समर्थन कर रही है और उसे (भाजपा को) रालोजपा के दावे का समर्थन करना चाहिए। चिराग पासवान के चचेरे भाई और पारस खेमे से जुड़े सांसद प्रिंस राज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, हमारी पार्टी रालोजपा, राजग का अभिन्न अंग है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के साथ-साथ हमारे भी नेता हैं और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

गड्ढे में गुरुग्राम! पहली बारिश में ही 100 करोड़ के फ्लैट्स का भी हाल बेहाल, सोशल मीडिया पर गुस्से का सैलाब

अगला लेख