मुंबई में घर में मिले महिला के शव के टुकड़े, हत्या के आरोप में बेटी गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 15 मार्च 2023 (19:06 IST)
मुंबई। मुंबई में एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई और उसके शव के कई टकड़े किए गए जो उसके घर की अलमारी और पानी की टंकी में पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उसकी 23 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और अपराध की जांच कर रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लालबाग इलाके में उसके घर की अलमारी के अंदर प्लास्टिक के थैले में लपेटे गए शव के कुछ हिस्से मिले जबकि अन्य हिस्से पानी की टंकी में फेंके पाए गए।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात जब पुलिस ने महिला का दरवाजा खटखटाया तो उसकी बेटी कमरे के अंदर बैठी मिली। अधिकारी ने बताया कि महिला का एक रिश्तेदार मृतका के घर गया था, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। बदबू के कारण रिश्तेदार को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और अपराध की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख