रहस्यमय कबूतर से पुलिस परेशान

Webdunia
शनिवार, 28 मार्च 2015 (18:27 IST)
नई दिल्ली। गुजरात पुलिस प्रदेश के समुद्र तट पर एक कबूतर को देखकर उस समय सतर्क हो गयी जब पक्षी पर एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगा और उसके पंखों पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ दिखाई दिया। इस संबंध में तुरंत केन्द्रीय गृहमंत्रालय को भी आगाह किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात सरकार ने एक संदेश में केन्द्रीय गृह मंत्रालय को इस घटना से अवगत करा दिया है।
कबूतर को पहली बार 20 मार्च को सलाया एस्सार जेट्टी से करीब पांच समुद्री माइल दूर देखा गया। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में इस जेट्टी का निर्माण चल रहा है।
 
जेट्टी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों में से एक ने देखा कि कबूतर के एक पंजे में इलेक्ट्रॉनिक चिप है तो दूसरे में बंधे छल्ले पर ‘28733’ लिखा हुआ है। कबूतर के पंखों पर अरबी भाषा में ‘रसूल-अल-अल्लाह’ लिखा हुआ है। चिप पर ‘बेंजिंग डुअल’ लिखा हुआ है।
 
जेट्टी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने अगले दिन इसकी सूचना तटरक्षक बल को दी और आगे की जांच के लिए कबूतर उन्हें सौंप दिया।
 
तटरक्षक ने दो दिन बाद स्थानीय पुलिस को सूचित कर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिला पुलिस ने कबूतर के पंजों से चिप और छल्ला दोनों निकाल कर उन्हें गांधीनगर स्थित फॉरेंसिक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है।
 
गुजरात वन विभाग के अधिकारियों को भी इस कबूतर पर जानकारी पाने के लिए बुलाया गया था। इस प्रजाति के कबूतर उत्तर भारत में मिलते हैं और विदेशों, विशेष तौर से खाड़ी देशों में इनका इस्तेमाल ‘कबूतर दौड़’ में होता है।
 
जांच में पता चला है कि ‘बेंजिंग डूअल’ शब्द का उपयोग कुछ अन्य देशों में कबूतरों की दौड़ के लिए भी होता है। गुजरात पुलिस की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार संभवत: कबूतर किसी जहाज से उड़ा होगा और गलती से भटकते हुए पेयजल की तलाश में सलाया एस्सार जेट्टी पहुंच गया होगा।
 
हालांकि कोई भी खतरा मोल नही लेने के लिहाज से गुजरात सरकार ने इसकी पूरी सूचना केन्द्रीय गृहमंत्रालय को दे दी है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?